{"_id":"6b04a924f7be1d93a10d6188","slug":"awareness-rally-held-to-promote-normal-delivery-lucknow-news-c-13-lko1096-2020936-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए निकली जागरूकता रैली
विज्ञापन
प्राकृतिक प्रसव को बढ़ावा देने के लिए निकली जागरूकता रैली।
लखनऊ। सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन अस्पताल) से जागरूकता रैली निकाली गई। द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने सोसाइटी ऑफ मिडवाइव्स इंडिया (सोमी) के सहयोग से यह पहल की। एसोसिएशन की सचिव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य भूमिका सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
भूमिका सिंह ने कहा कि सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म मां और शिशु दोनों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे मां को सर्जरी से जुड़े जोखिमों से बचने और प्रसव के बाद जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है। महिला कम समय में सामान्य दिनचर्या में लौट सकती है और अस्पताल में कम समय तक रुकने की जरूरत पड़ती है।
उन्होंने कहा कि हर गर्भवती महिला के लिए सामान्य प्रसव संभव या सुरक्षित नहीं होता। कुछ परिस्थितियों में मां या बच्चे की जान बचाने के लिए सिजेरियन ऑपरेशन जरूरी हो सकता है। इसलिए प्रसव का तरीका मां और बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर चिकित्सक को तय करना चाहिए। सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने का उद्देश्य अनावश्यक सिजेरियन से बचना है, न कि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन को टालना।