{"_id":"656ce57ae5bd7601a10178e8","slug":"award-pratap-narayan-mishra-lucknow-news-c-13-lko1012-517252-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह युवा साहित्यकारों को मिला पं. प्रताप नारायण मिश्र सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह युवा साहित्यकारों को मिला पं. प्रताप नारायण मिश्र सम्मान
Mon, 04 Dec 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज के माधव सभागार में भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग प्रदेशों के छह युवाओं को सम्मान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो राष्ट्र साहित्य और अपने साहित्यकार का सम्मान नहीं करता, वो अपनी परंपरा को लंबे समय तक जीवित नहीं रख पाता है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि साहित्यकार समाज को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। वे समाज के शिल्पी होते हैं। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बीबीएयू के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने की।
इस मौके पर संयोजक प्रो. विजय कर्ण, ओपी श्रीवास्तव, जितेंद्र अग्रवाल, डॉ. हेमचंद्र पालीवाल, डॉ. सदानंद झा, चित्रांश अस्थना, जयकृष्ण सिन्हा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. नीरांजलि सिन्हा, डॉ. स्नेहलता जी, डॉ. एलएस तिवारी, प्रो. मनोज अग्रवाल, प्रो. रिपुसूदन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
काव्य विधा में हरियाणा के डॉ. सत्यवान सौरभ, कथा-साहित्य विधा में उज्जैन के मोरेश्वर राव उलारे, पत्रकारिता में भोपाल के लोकेंद्र सिंह, बाल साहित्य में राजस्थान की मानसी शर्मा, संस्कृत में लखनऊ के डॉ. बिपिन कुमार झा और गुजराती भाषा में डॉ. केतन कानपरिया को पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान के तहत पुरस्कार में 25,000 रुपये, अंग स्त्र व स्मृति चिन्ह दिया गया। सत्यवान सौरभ का सम्मान उनके प्रतिनिधि दीनदयाल शर्मा ने लिया।