फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   award

दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

Sat, 29 May 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
award
बलरामपुर। दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह में 12 श्रेणियों में पुरस्कार देने की व्यवस्था शामिल की गई है। जिला दिव्यांगजन कार्यालय में 15 जून तक आवेदन करने वालों को जांच में खरे पाए जाने पर राज्य स्तरीय समारोह में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि हर साल तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 12 श्रेणियों में पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण दफ्तर में 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार देने के लिए आवेदन की जांच-पड़ताल होगी।
विज्ञापन

जांच में खरे पाए जाने वाले आवेदन शामिल किए जाएंगे। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगों के कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों, सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को सुधारने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं सहित 12 श्रेणियों में पुरस्कार देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed