{"_id":"680fe00e0fbea8edad025837","slug":"awadh-girls-college-your-face-will-shine-when-you-get-respect-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1179166-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध गर्ल्स कॉलेज : सम्मान मिला तो खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध गर्ल्स कॉलेज : सम्मान मिला तो खिले चेहरे
विज्ञापन
अवध गर्ल्स कॉलंज केे समारोह में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अफसर आराधना शुक्ला ने छात्राओं को पदक व प्रमाणपत्र दिए।
प्राचार्य प्रो. बीना राय ने बताया कि एमए अंग्रेजी में आमना रिजवी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। बीए प्रथम वर्ष की अंशिका शुक्ला, बीए द्वितीय वर्ष की कायनात फातिमा और तृतीय वर्ष की ऋषिका गोस्वामी अपनी कक्षा में प्रथम रहीं।
सिमरन कौर ने बीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। बीकॉम प्रथम वर्ष की ऋषिका सिंह अपनी कक्षा में शीर्ष पर रहीं। बीकॉम द्वितीय वर्ष की रिदम शर्मा ने कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। बीकॉम तृतीय वर्ष की मुस्कान मेहता ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम की काजल मौर्य ने सर्वोच्च कुल अंक प्राप्त किए। अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए अन्वेषा मिश्रा को लैपटॉप दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को बताया कि वह भी इसी कॉलेज में छात्रा थी। उन्होंने छात्राओं को मेहनत करने न घबराने की नसीहत देते हुए हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जरीन विक्काजी ने शुभकामनाएं दी। मौके पर डीन प्रो. प्रीति अवस्थी, शिक्षक व अभिवावक थे।