फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Avadh Assam Express went through the broken track

टूटे ट्रैक से गुजरी अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन

Sat, 23 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Avadh Assam Express went through the broken track
गोंडा के मनकापुर में टूटा रेलवे ट्रैक। - फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 243 पर टूटे रेल ट्रैक पर शुक्रवार की रात अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। रात तकरीबन 10 बजे इसकी जानकारी गेट मैन अरविंद कुमार को हुई तो उसने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कंट्रोल को सूचित किया।
विज्ञापन

इसके बाद रात दस बजे से 11 बजे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। रेल ट्रैक ठीक होने के बाद देर रात 11 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया। मगर ट्रेनों को कासन पर चलाया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक पीके पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडे ने बताया कि गेटमैन की सतर्कता पर उसे सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed