फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto taxi fare problem in lucknow

ऑटो चालकों की मनमानी, खुद बढ़ा लिया किराया

Sun, 29 Dec 2013 12:34 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
auto taxi fare problem in lucknow

इंदिरानगर निवासी जैनेंद कुमार रोजाना मुंशी पुलिया से सिकंदरबाग तक ऑटो से आवागमन करते हैं। यहां का तय किराया 10 रुपये है।

विज्ञापन


ऑटो ड्राइवर ने शनिवार को मुंशी पुलिया से सिकंदरबाग का किराया सीधे 15 रुपये वसूल लिया।

किराये को लेकर दोनो पक्षों में बहस हुई ,लेकिन ड्राइवर पांच रुपये अधिक किराया वसूलकर चलता बना। ये उदाहरण ऑटो ड्राइवरों की मनमानी के हैं।

ड्राइवरों की इस मनमानी से सवारियों की जेब कट रही है। इसके लिए सीधे परिवहन विभाग जिम्मेदार है।

यदि विभाग महंगी सीएनजी रेट के आधार पर ऑटो का नया किराया तय कर दे तो सवारियों को राहत होगी।

दरअसल किराया तो कम बढ़ेगा, लेकिन ड्राइवरों के द्वारा अधिक वसूला जा रहा है। वहीं सवारियों की शिकायत पर ऑटो ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हो रही है।

बुधवार की आधी रात से सीएनजी करीब 15 रुपये किलो महंगी हुई थी। इसका असर गुरुवार सुबह से ही सवारियों पर पड़ने लगा।

यानी ऑटो एवं टैंपो ड्राइवरों के द्वारा तय किराये से अधिक किराया वसूलने का सिलसिला शुरू हो गया।

सूत्रों की माने तो महंगी सीएनजी के चलते जहां टर्मिनल चारबाग से टर्मिनल मुंशी पुलिया तक सिर्फ तय किराये 23 में तीन रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, लेकिन ड्राइवरों ने 7 से 10 रुपये तक बढ़ा लिए है।
विज्ञापन


इसके कारण सवारियों और ड्राइवरों के बीच नोकझोंक का सिलसिला शुरू हो चुका ,लेकिन राज्य परिवहन प्राधिकरण ने अब तक नया किराया तय करने की जहमत नहीं उठाई।

परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते सवारियों से बहुत अधिक किराये की वसूली चल रही है।
 
दो घंटे टैम्पो संचालन ठप
राजधानी के तीन रूटों पर शनिवार को सवारियों से अधिक किराया वसूलने के विवाद में टैंपो का संचालन दो घंटे तक ठप रहा।

टैंपो यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश राज ने बताया कि अमीनाबाद से राजाजीपुरम, सआदतगंज एवं चौपटिया रूट पर चलने वाली टैंपो का सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक संचालन ठप रहने के कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल परिवहन विभाग का  चेकिंग दस्ता अधिक किराया वसूलने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचा था। इस दौरान दस्ते और ड्राइवरों के बीच नोकझोंक होने के बाद टैंपो का संचालन बंद हो गया।

आरटीओ से मिले एसोसिएशन प्रतिनिधि
ऑटो ड्राइवरों और टैंपो ड्राइवरों के प्रतिनिधि ने क्रमश: पंकज दीक्षित एवं राजेश राज ने शनिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी जयशंकर तिवारी से मुलाकात कर किराया बढ़ाने के लिये अलग-अलग पत्र सौंपा।


पंकज ने दिल्ली की तर्ज पहला किमी का किराया 20 रुपये और दूसरे का 8 रुपये का रेट तय करने और आधे घंटे के बाद 50 रुपये घंटे के हिसाब से वेटिंग चार्ज लगाने की मांग की।

वहीं राजेश ने बताया कि महंगी सीएनजी के चलते टैंपो के किराये में दो रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके लिए 30 दिसंबर को परिवहन आयुक्त को पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed