फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto overturns after colliding with a car and hitting the divider; one dead, five injured.

Lucknow News: कार की भिड़ंत से डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 07 Sep 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after colliding with a car and hitting the divider; one dead, five injured.
लखनऊ। ठाकुरगंज में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की भिड़ंत से ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में मदेयगंज के खदरा निवासी अकील (28) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

अकील के भाई सगीर ने बताया कि भाई खुद की ऑटो चलाते थे। शनिवार को भाई ऑटो से अपनी पत्नी फरहीन, दो वर्षीय बेटी अन्नू, बहन मुन्नी, मामी शहनाज और एक अन्य को के साथ ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज गए थे। वहां से रविवार दोपहर करीब दो बजे सभी घर आ रहे थे। भाई ठाकुरगंज स्थित गुलाला घाट के पास पहुंचे ही थे। इस बीच कार की टक्कर से हादसा हो गया। ऑटो में सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भाई व परिवार के अन्य लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अकील को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed