{"_id":"22b5ef449372addb1ad786fa913469b5","slug":"auto-drivers-will-learn-to-behave-with-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो वाले सीखेंगे लड़कियों से बात करने की तहजीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो वाले सीखेंगे लड़कियों से बात करने की तहजीब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ शनिवार से ‘सेफ सफर-सफर में सुरक्षा भी सम्मान भी’ अभियान का आगाज करेगा।
विज्ञापन
इसमें ऑटो/टेंपो चालकों को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की सीख दी जाएगी। प्रकोष्ठ की पुलिस महानिदेशक सुतापा सान्याल ने बताया कि ऑटो/टेंपो चालकों को लैंगिक संवेदीकरण और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से संबंधित विधिक व कानूनी जागरूकता के लिए सूबे में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को प्रकोष्ठ के कार्यालय में पहली कार्यशाला होगी। इसमें ऑटो/टेंपो चालकों की लिंगभेद की समझ को बढ़ाया जाएगा।
इससे वह सार्वजनिक यातायात के संसाधनों व स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ व यौन हिंसा को रोकने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। प्रकोष्ठ ने यह अभियान एनजीओ एक्शन एड और ‘यह एक सोच’ फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है।
विज्ञापन