{"_id":"69e69012f3bdebd7d50f2d3f","slug":"auto-driver-stabbed-multiple-times-over-passenger-pick-up-dispute-lucknow-news-c-13-lko1096-1700181-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवारी भरने के विवाद में ऑटो \nचालक पर चाकू से किए कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवारी भरने के विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से किए कई वार
Tue, 21 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को सवारी भरने के विवाद में छितवापुर निवासी ऑटो चालक राकेश कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
राकेश के भाई राजू के मुताबिक सोमवार दोपहर भाई रेलवे स्टेशन के पास ऑटो में सवारी बैठा रहा था। निगोहां के राती गांव का रहने वाला सुशील कुमार वहां पहुंचा और भाई की गाड़ी के आगे अपना ऑटो खड़ा करके सवारी भरने लगा। भाई ने विरोध किया तो सुशील हाथापाई पर उतर आया। उसने ऑटो से चाकू निकाला और भाई पर कई वार किए। भाई लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।
पुलिस की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और भाई को सिविल अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। राजू ने बताया कि भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल में चाकू बरामद किया गया है।