फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto driver commits suicide due to harassment

Lucknow News: प्रताड़ना से परेशान होकर ऑटो चालक ने की थी आत्महत्या

Mon, 04 May 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Auto driver commits suicide due to harassment
विजय शुक्ल की फाइल फोटो।
लखनऊ। नगराम में शनिवार को इंदिरा नहर में विजय शुक्ल (35) का शव मिलने के मामले में उनकी पत्नी पूजा ने दो लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रताड़ना से परेशान होकर विजय ने नहर में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

विजय शुक्ल गोंडा के गायत्रीपुरम के रहने वाले थे। वह पारा में पत्नी पूजा और दो बेटों के साथ किराये के मकान में रहते थे और ऑटो चलाते थे। पूजा के अनुसार, दिसंबर में विजय ने ऑनलाइन बाइक राइडिंग कंपनी में काम शुरू किया। कुछ लोग उन्हें फोन करके किराया देने का दबाव बना रहे थे और रिपोर्ट दर्ज कराने व बाइक उठा ले जाने की धमकी देते थे। इस पर उन्होंने ऑटो चलाना शुरू किया था।
विज्ञापन

30 अप्रैल को कुछ लोग घर आए और मकान मालिक को धमकी दी। इसकी जानकारी उन्होंने विजय को फोन पर दी तो विजय ने गोंडा जाकर पैसे का इंतजाम करने की बात कही। रात में विजय को फोन किया तो उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराम थाने के कार्यवाहक प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि विजय की मां नीलम, पिता व चाचा थाने आए थे। कुछ लोगों पर आरोप लगाया है पर तहरीर नहीं दी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed