फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aunt and uncle cheated Rs 32 lakh in the name of land

Lucknow News: जमीन के नाम पर मौसी-मौसा ने 32 लाख ठगे

Mon, 30 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Aunt and uncle cheated Rs 32 lakh in the name of land
लखनऊ। बाजारखाला के मेहंदीगंज निवासी अकील मिर्जा ने मौसी और मौसा पर जमीन के नाम पर 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अकील ने बताया कि 20 मार्च 2023 को प्रयागराज में मयूर रोड निवासी मौसी हलीमा खातून उनके घर आई थीं। उन्होंने अकील को 38 लाख रुपये में एक हजार वर्ग फीट जमीन दिलाने का प्रस्ताव दिया था। इस पर अकील ने दोस्तों और घरवालों से उधार लेकर 16 फरवरी 2024 को मौसी को 32 लाख रुपये दिए। बची रकम बैनामा होने के बाद देने के लिए कहा। आरोप है कि मौसी ने औपचारिकताओं के नाम पर उनसे ब्लैंक चेक भी ले लिए थे। इसके बावजूद उन्हें जमीन नहीं दिलवाई।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि मौसी और मौसा सैयद मोईन हसन ने 20 फरवरी 2021 को ही पूरी जमीन चार करोड़ रुपये में खरीद ली थी। अकील ने जब 32 लाख रुपये वापस मांगे तो मौसा ने उन्हें बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी दी। मौसी ने अकील के ब्लैंक चेक पर मनमानी रकम भरकर बैंक में लगा दिया, जो बाउंस हो गया। आरोपी दंपती अकील को उलटा केस दर्ज कराने की धमकी देते थे। परेशान होकर अकील ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed