{"_id":"681fbb4b555081cea10e1ee2","slug":"audit-bhawan-employee-accused-of-sexual-harassment-case-filed-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1197348-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऑडिट भवन के कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऑडिट भवन के कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज
Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
ऑडिट भवन के कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाली विधवा ने ऑडिट भवन में कार्यरत कर्मचारी हेमंत प्रताप उर्फ राजन पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने शनिवार को केस दर्ज कराया है।
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2024 में एक परिचित के माध्यम से हेमंत को गोमतीनगर स्थित ऑडिट भवन में तैनात कर्मी जानकर घर के प्रथम तल पर कमरा किराये पर दिया था। जुलाई में अपने जन्मदिन पर हेमंत ने उनकी बेटी के लिए कोल्डड्रिंक लाकर दी, लेकिन बेटी सो चुकी थी। महिला ने सामान ले लिया और दरवाजा बंद करना भूल गई। आरोप है कि हेमंत सामने वाले कमरे में छिप गया और महिला के कोल्डड्रिंक पीते ही वह नशे में चली गईं, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया।
होश में आने पर विरोध करने पर हेमंत ने शादी का वादा किया और यौन शोषण करने लगा। शादी के लिए दबाव बनाया तो जनवरी 2025 में प्रयागराज ट्रांसफर होने की बात कहकर तीन फरवरी को सामान समेट कर चला गया। बाद में व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बताया कि गांव में दुकान खोल रहा है।
विज्ञापन
शक होने पर जब पीड़िता गोमतीनगर स्थित ऑडिट भवन पहुंची तो आरोपी वहीं मिला। महिला ने झूठ बोलने का कारण पूछा तो हेमंत ने उन्हें और उनकी बेटी को अगवा कर हत्या करने की धमकी दी। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढवाल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।