फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   audio viral for consipiracy in panchayat chunav

ग्राम प्रधान प्रत्याशी के भाई की हत्या की साजिश का ऑडियो वायरल

Fri, 16 Apr 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
audio viral for consipiracy in panchayat chunav
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुज्जफरनगर पालिया में एक प्रत्याशी व एक समर्थक के बीच बातचीत का एक ऑडियो वॉयरल हो रहा है, जिसमें एक अन्य ग्राम प्रधान के प्रत्याशी के भाई को जान से मारने की साजिश रचने की बात हो रही है। इसको लेकर प्रत्याशी के भाई ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। वॉयरल ऑडियो में शराब पकड़े जाने के एक मामले को निपटाने के लिए पुलिस पर दो लाख रुपये लेने का आरोप भी लग रहा है।
विज्ञापन

काकोरी के मुजफ्फरनगर पालिया गांव में बुधवार रात को नरेश रावत निवासी चौधरीखेड़ा अपने भाई बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी सुनील रावत और ग्राम प्रधान प्रत्याशी आनंद यादव के समर्थन में लोगों को अपने घर में शराब पिला रहे थे। भीड़भाड़ की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस को देख लोग भाग गए। पुलिस को मौके पर आठ बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने नरेश रावत को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामले में जमानत के लिए ग्राम प्रधान प्रत्याशी आनंद यादव पहुंचे थे। इसी बीच गांव के बाबादीन व आनंद यादव के बीच फोन पर बातचीत हुई। कुछ देर बाद वातचीत का ऑडियो वॉयरल हो गया। एक अन्य ग्राम प्रधान प्रत्याशी के भाई डॉ. मोहनलाल रावत ने आरोप लगाया है कि वॉयरल ऑडियो में आनंद यादव व बाबादीन से उन्हें जान से मारने की बात कहते हुए साजिश रच रहे हैं। साथ ही पकड़ी गई शराब के मामले में मदद करने के लिए पुलिस पर दो लाख रुपये लेने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वॉयरल होने के बाद बृहस्पतिवार को डॉ. मोहनलाल रावत ने आनंद यादव व बाबादीन पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस मामले में एसीपी काकोरी ने बताया कि शराब वाले मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रत्याशी के भाई की तहरीर पर मामले में छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed