फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auction of 48 plots of Transport Nagar today

Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर के 48 भूखंडों की नीलामी आज

Wed, 20 Aug 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Auction of 48 plots of Transport Nagar today
लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के जिन करीब 270 भूखंडों की फाइलें गायब हैं उनमें 48 भूखंडों की नीलामी बुधवार को होगी। कई महीने का मौका दिए जाने के बाद भी इन भूखंडों का कोई दावेदार सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इसी तरह गोमती नगर विस्तार योजना के भी 17 भूखंड हैं जिनकी फाइलें गायब हैं और कोई दावेदार सामने नहीं आ रहा है। जिसके बाद एलडीए इन भूखंडों को खाली मानते हुए नीलाम कर रहा है। भूखंडों के अलावा जो अन्य योजनाओं के फ्लैट और व्यावसायिक भूखंड नीलाम किए जा रहे हैं उनकी कीमत 500 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में एलडीए ने 1980 में बसाई थी। इसमें 90 साल की लीज पर भूखंड आवंटित किए गए थे। बीते साल जांच में पता चला की करीब 270 भूखंडों की फाइलें गायब हैं। इनकी जांच कराई गई तो वह एलडीए में नहीं मिलीं। सार्वजनिक सूचना जारी कर गायब फाइलों वाले भूखंडों के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। यह भी कहा गया कि जिन भूखंडों का कोई दावेदार नहीं होगा एलडीए उनको खाली मानते हुए नीलाम करेगा। अब तक करीब 200 भूखंडों के दावेदार ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू एन्क्लेव के 14 खाली फ्लैट भी हो रहे नीलाम : जांच के दौरान नेहरू एन्क्लेव में भी 14 फ्लैट खाली मिले जिनका अब तक आवंटन ही नहीं हुआ था। अब इन्हें भी नीलामी में बेचा जा रहा है। ये फ्लैट प्रेमायन वन प्रेमायन टू ब्लाॅक में हैं।

कोर्ट के आदेश पर कई भूखंडों की नीलामी रुकी : एलडीए की ओर से विभिन्न योजनाओं के जिन भूखंडों की नीलामी की जा रही है उनमें कई मामले विवादित हैं। कोर्ट के आदेश पर एलडीए ने इनकी नीलामी रोक दी है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन भूखंडों की नीलामी रोकी गई है उनके दस्तावेज सही नहीं थे, जिसकी जांच की गई। कोर्ट के आदेश पर नीलामी को अभी रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed