राजधानी में 1361 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए राजधानी में बनाए गए तीन केंद्रों पर 1361 अभ्यर्थी अपने सपनों को साकार करने पहुंचे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 9.30 बजे प्रवेश दिया जाना था, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह 6.30 बजे से ही अभ्यर्थियों का हुजुम उमड़ने लगा।
परीक्षा से पहले अभ्यर्थी किताबों में खोए नजर आए तो खत्म होने पर एक दूसरे से प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा छूटते ही शुरू हुई प्रश्नों पर चर्चा
यार पेपर काफी टफ था, लेकिन अच्छा ही है, जो पात्र अभ्यर्थी होगा उसे ही स्कॉलरशिप मिलेगी। वैसे तुमने राज्यपाल की नियुक्ति वाले प्रश्न में क्या आंसर लगाया था? उसमें मुझे थोड़ा डाउट है। परीक्षा खत्म होने के बाद कक्ष से बाहर आते ही अभ्यर्थी आपस में प्रश्नों को लेकर चर्चा करने लगे।
सभी को जल्द से जल्द यह जानने की चाह थी कि आखिर उनका कौन सा प्रश्न सही रहा और कौन सा गलत। जैसे ही सामने वाला कहता कि उत्तर सही है तो चेहरे खिल उठते। परीक्षा केंद्र के बाहर अपने बच्चों का इंतजार कर रहे अभिभावकों ने भी अभ्यर्थियों के बाहर आते ही उनसे प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा शुरू कर दी।
परीक्षा में पारदर्षिता के लिए चार सीरीज से कराया पेपर
परीक्षा को पारदर्शी व नकल विहीन बनाने केलिए यूनिक कोड रखे गए थे। प्रश्न पत्र की चार सीरीज थी जिससे आस-पास बैठे छात्र-छात्राओं को मिलने वाले प्रश्नपत्रों में प्रश्नों का क्रम अलग-अलग रहा। परीक्षा शुरू होते ही अभ्यर्थी प्रश्नों को हल करने में जुट गए।
परीक्षा केदौरान कैलकुलेटर, मोबाइल, लिखित सामग्री को प्रयोग परीक्षा केंद्र में वर्जित रहा।
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में अवध कॉलेजिएट में बने सेंटर पर वाइस प्रिंसिपल अनीता शर्मा, स्कूल इंचार्ज तजिंदर कौर, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज में बने सेंटर पर प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय, पीटीआई नक्षत्र पांडेय और इरम इंटर कॉलेज में बनें सेंटर पर समन्वयक मयंक श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
इनके अलावा सभी केंद्रों पर शिक्षकों व स्टॉफ ने परीक्षा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सरबजीत सिंह, सेंट जोसफ कॉलेज के एमडी अनिल अग्रवाल और इरम इंटर कॉलेज के निदेशक फैजी व सैफी यूनुस ने स्वंय भी परीक्षा के दौरान व्यवस्था की जानकारी ली।