{"_id":"681c89a6234c551f4d03c109","slug":"attendants-created-ruckus-when-prescription-made-late-angry-brothers-broke-ot-glass-case-registered-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lokbandhu Hospital: पर्चा देरी से बनने पर तीमारदार ने किया हंगामा, नाराज भाईयों ने तोड़ा ओटी का शीशा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lokbandhu Hospital: पर्चा देरी से बनने पर तीमारदार ने किया हंगामा, नाराज भाईयों ने तोड़ा ओटी का शीशा, केस दर्ज
Thu, 08 May 2025 04:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 May 2025 04:41 PM IST
सार
लखनऊ स्थित लोकबंधु अस्पताल में पर्चा बनाने में देरी होने से नाराज तीमारदारों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने सीएमएस की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबीरवा स्थित स्थित लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में भाई का इलाज कराने आए तीमारदारों ने सर्वर सुस्त होने के कारण पर्चा बनने में देरी होने पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी ने अस्पताल के भीतर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
शिकायत पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सीएमएस की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान व मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुस्साहस करने वालों के मंसूबे को मिनटों में चकनाचूर कर देती है हमारी यूपी पुलिस
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुनिया ने देखा विकसित भारत का साहस, पाकिस्तान की मांद में घुसकर उसे सबक सिखाया
कृष्णानगर पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज के हुल्लासखेड़ा निवासी सचिन मिश्र छोटे भाई विशाल का हाइड्रोसील का इलाज कराने बुधवार सुबह 10:30 बजे लोकबंधु अस्पताल आया था। काउंटर पर सर्वर सुस्त होने के कारण पर्चा बनने में देरी होने लगी। वह काम में लापरवाही की बात कह कर कर्मचारियों का वीडियो बनाने लगा। विरोध किया तो दोनों भाई आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।
सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो मरीज व तीमारदार हाथापाई पर उतारू हो गए। डॉक्टरों एवं कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की और ओटी में लगे दरवाजे का शीशा तोड़ दिया।