फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attendants beat up doctors and staff at RLB hospital in Lucknow Emergency services disrupted for two hours

UP News: RLB अस्पताल में तीमारदारों ने डॉक्टर व स्टाफ को पीटा... तोड़फोड़, दो घंटे तक बाधित रहीं इमरजेंसी सेवाएं

Sat, 15 Feb 2025 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 05:31 PM IST
सार

रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में तीमारदारों ने डॉक्टर व स्टाफ को पीटा। तोड़फोड़ की। हंगामे के विरोध में इमरजेंसी सेवाएं दो घंटे तक बाधित रहीं। 

विज्ञापन
Attendants beat up doctors and staff at RLB hospital in Lucknow Emergency services disrupted for two hours
मारपीट के बाद अस्पताल में हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार देर रात तीमारदारों ने इलाज में कोताही का आरोप लगाकर हंगामा किया। डॉक्टर व स्टाफ ने समझाने की कोशिश की तो वे भड़क गए। अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध पर डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट की। इससे इमरजेंसी सेवाएं दो घंटे तक बाधित रहीं। पुलिस तीमारदारों को पकड़कर थाने ले गई। अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पारा के सूर्यनगर निवासी संजय सिंह पत्नी शीला का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। उनके साथ करीब 15 लोग थे। तीमारदारों की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. विपिन कुमार शर्मा से जल्द इलाज करने को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि नशे में धुत तीमारदारों ने गाली गलौज करते हुए डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी। फार्मासिस्ट संतराम, वार्ड बॉय कृष्णा व ट्रेनी डॉ. अमन व विकास ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की।
विज्ञापन


वार्ड के गेट का कांच तोड़ दिया

डॉ. विपिन का आरोप है कि किसी तीमारदार ने उनकी सोने की चेन खींच ली। वार्ड के गेट का कांच तोड़ दिया। डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस दौरान आरोपी इमरजेंसी में हंगामा करते रहे। डॉ. विपिन ने केस दर्ज कराया है। 

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आलमबाग निवासी अधिवक्ता विकास पांडेय, पारा के अमित कुमार, हर्ष कुमार, सूरज यादव, राज वर्धन सिंह, विकास नगर के ध्रुव यादव व मोहनलालगंज के पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

मरीज के पति का बीपी बढ़ा तो डॉक्टर ने किया इलाज

साथियों को मारपीट व हंगामा करते देखकर महिला मरीज के पति संजय सिंह का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। वह अचेत होकर गिर गए। डॉक्टर विपिन ने तत्काल इलाज मुहैया कराया। इसके बाद संजय सामान्य हो गए। डॉ. विपिन ने बताया कि इलाज न मिलने की दशा में ब्रेन हेमरेज हो सकता था।

विज्ञापन

दो एसयूवी लेकर पहुंचे थे आरोपी

अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि मरीज को लेकर नशे में धुत परिजन दो एसयूवी से पहुंचे थे। गाड़ियां अस्पताल के मेन गेट के सामने रोकी थीं। इस पर गार्ड से उनकी कहासुनी भी हुई थी। तीमारदार गार्ड को धमकाते हुए इमरजेंसी में घुस आए थे।

घटना के विरोध में ठप कीं सेवाएं

मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर अस्पताल के स्टाफ ने शनिवार सुबह सेवाएं ठप कर दीं। डॉक्टर दो घंटे तक ओपीडी में नहीं बैठे। इस कारण मरीजों को लौटना पड़ा। अस्पताल सीएमएस डॉ. श्याम सुंदर व इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी काम पर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed