फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attendants are suffering under tin sheds at Apex Trauma Centre

Lucknow News: एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में टिनशेड में तप रहे तीमारदार

Sat, 16 May 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Attendants are suffering under tin sheds at Apex Trauma Centre
पीजीआई में बना अस्थायी रैन बसेरा।
लखनऊ। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अंदर मरीज बीमारी से जंग लड़ रहे हैं, वहीं बाहर उनके परिजन भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। करोड़ों रुपये का सालाना बजट पाने वाले इस प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में तीमारदारों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भारी अकाल है।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर परिसर में तीमारदारों के ठहरने के लिए एक भी स्थायी रैन बसेरा नहीं है। प्रशासन के बनाए गए दो अस्थायी रैन बसेरों की कुल क्षमता बमुश्किल 15 से 20 लोगों की है, जबकि यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में तीमारदार पहुंचते हैं। जगह की भारी कमी के कारण दर्जनों लोगों को मजबूरन खुले आसमान के नीचे या फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुख्य गेट के पास नाली के ठीक बगल में टिनशेड डालकर पहला अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें पंखा तक नहीं है। दिन में यह टिनशेड भट्टी की तरह तपती है और रात में उमस लोगों का जीना मुहाल कर देती है। वहीं, दूसरा रैन बसेरा मुख्य बिल्डिंग के पास कच्ची जमीन पर गंदगी के बीच बना है। तीमारदार यहां जमीन पर गत्ते बिछाकर लेटने के लिए मजबूर हैं। चारों तरफ फैली गंदगी और बदबू के कारण हर वक्त संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में पीने के पानी, पंखे और सफाई जैसी न्यूनतम सुविधाएं तक नहीं मिलतीं। उन्होंने मांग की है कि तत्काल सर्वसुविधायुक्त स्थायी रैन बसेरा तैयार किया जाए, ताकि दूरदराज के लोगों को इस प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।
वहीं, पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में कोई रैन बसेरा नहीं बना है। इसलिए पंखे लगवाने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed