फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attendants are receiving food from the patient's meal allocation.

Lucknow News: अपनी थाली के तहत तीमारदारों को मिल रहा खाना

Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Attendants are receiving food from the patient's meal allocation.
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में ‘अपनी थाली’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके तहत भर्ती कैंसर मरीजों के तीमारदारों को पहली बार रात्रि भोजन उपलब्ध कराया गया। पहले ही दिन 360 तीमारदारों ने भोजन ग्रहण किया। पहली थाली चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने तीमारदारों को परोसी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि कैंसर संस्थान और शारदा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से शुरू हुई इस पहल में सोसाइटी हर दिन शाम 7 से 9 बजे तक भोजन का वितरण करेगी। संस्थान ने भोजन कक्ष, बर्तन, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी उपलब्ध कराया है। एक रुपये के स्वैच्छिक अंशदान पर भोजन प्राप्त किया जा सकता है। अंशदान न देने पर भी किसी जरूरतमंद को भोजन से वंचित नहीं किया जाएगा। 27 जून से शुरू हुई यह स्थायी सेवा प्रतिदिन 200 से 250 तीमारदारों के लिए बनाई गई है, लेकिन पहले ही दिन 360 लोगों की भागीदारी ने इस मानवीय पहल की आवश्यकता और सफलता को रेखांकित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed