फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted rape of a teenager, video taken of her clothes being removed and made viral

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े उतारकर वीडियो बनाया, किया वायरल

Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a teenager, video taken of her clothes being removed and made viral
निगोहां। इलाके के गांव में खेत में जानवर के घुसे होने का झांसा देकर किशोरी को बुलाया। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जबरन किशोरी के कपड़े उतारकर वीडियो भी बना लिया। किसी तरह किशोरी खेतों से भाग निकली। इसके बाद आरोपी युवकों ने किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पूछताछ करने पर किशोरी ने आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि 12 मार्च को वह परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां मौजूद दूसरे गांव के नितिन लोधी ने कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे हैं। इस पर वह खेत पहुंची तो वहां पहले से ही नितिन के गांव का दयानंद और शिवम मौजूद थे। कुछ देर में नितिन भी पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। दयानंद ने वीडियो बनाने के बाद धमकी दी कि जो कहें वह मान लो। किशोरी ने विरोध किया और वहां से भाग निकली। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 17 मार्च को आरोपी दयानंद ने वीडियो वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि नितिन लोधी, दयानंद और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed