फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempted molestation and rape of a minor

Lucknow News: नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Attempted molestation and rape of a minor
प्रतीकात्मक तस्वीर।
माल। क्षेत्र के गांव की महिला ने शुक्रवार को गांव के ही युवक पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किसान परिवार की महिला ने बताया कि क्षेत्र के निजी स्कूल में उनकी बेटी कक्षा-9 में पढ़ती है। मजदूरी करने वाला गांव का संदीप स्कूल आते-जाते उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। एक जनवरी की शाम आरोपी ने गांव के बाहर बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाकर किसी तरह वह चंगुल से छूटकर घर आई। बेटी ने डर के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया। 16 जनवरी को आरोपी शराब पीकर घर में घुस आया। जबरन शादी करने की बात कहकर धमकाने लगा। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख वह धमकी देकर भाग निकला।

महिला ने बताया कि उसने पुलिस को तहरीर दी थी। 26 जनवरी को आईजीआरएस पर महिला कल्याण विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि वादिनी की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed