{"_id":"6a287dfeae579e4b290daaeb","slug":"attempt-to-sell-fake-constable-recruitment-paper-on-instagram-fir-registered-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1776164-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्टाग्राम पर सिपाही भर्ती का फर्जी पेपर बेचने का प्रयास, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्टाग्राम पर सिपाही भर्ती का फर्जी पेपर बेचने का प्रयास, एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय ने एक इंस्टाग्राम आईडी यूजर पर सिपाही भर्ती परीक्षा का फर्जी पेपर बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के मामले में सोमवार सुबह 10:41 बजे सतर्कता सेल के व्हाट्सएप पर एक सूचना मिली। पता चला कि इंस्टाग्राम पर आईडी up_police_leak पर एक पोस्ट में यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर उपलब्ध होने तथा नौ व दस जून की पहली पाली का पेपर एक हजार रुपये में बेचने की बात लिखी थी। इस मामले में उन्होंने हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करते हुए साइबर सेल के जरिये इंस्टाग्राम यूजर आईडी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन