{"_id":"658746c51d9a40c94d038964","slug":"attempt-to-rape-an-innocent-by-entering-the-house-lucknow-news-c-13-lko1012-543329-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसकर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
Sun, 24 Dec 2023 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाजारखाला इलाके में मीट की दुकान पर काम करने वाले युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच बच्ची की दादी वहां पहुंच गईं। उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुराना हैदरगंज निवासी मोहम्मद हलीम मीट की दुकान में काम करता है। शनिवार सुबह आठ बजे वह दुकान के बगल में स्थित एक मकान में घुस गया। उसने घर में मौजूद तीन साल की बच्ची से गलत काम करने का प्रयास किया। घटना के वक्त बच्ची की पांच साल की बड़ी बहन सो रही थी। मां काम पर गई थीं और दादी दुकान से चाय लेने के लिए निकली थीं। कुछ देर बाद बच्ची की दादी लौटीं तो हलीम को पोती के साथ गलत हरकत करते देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। मगर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर हलीम को पकड़ लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।