फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to kidnap a boy from school

कारोबारी के बेटे को स्कूल से अगवा करने की कोशिश, आया की सूझबूझ से टली घटना

Fri, 27 Apr 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Apr 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap a boy from school
पुलिस ने जारी किया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

खुद को ताऊ बताकर बदमाश ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के कैसरबाग के कटरा मकबूलगंज स्थित प्ले-वे स्कूल में पढ़ाई कर रहे व्यापारी राहुल गुप्ता के बेटे दर्श को अगवा करने की कोशिश की। गनीमत रही कि स्कूल की आया की सतर्कता देख बदमाश भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं, व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नाका के मोतीनगर निवासी कारोबारी के चार साल के बेटे दर्श का दाखिला कटरा मकबूलगंज स्थित प्ले-वे स्कूल में हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति मासूम के स्कूल पहुंचा। उसने खुद को कारोबारी का बड़ा भाई और मासूम का ताऊ बताते हुए उसे साथ ले जाने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने कुछ देर ठहरने के लिए कहा। कर्मचारियों के मुताबिक, स्कूल दोपहर में 12 बजे छूटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आया ने पिता के नंबर पर किया फोन

attempt to kidnap a boy from school
बदमाश ने कर्मचारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच स्कूल की आया वहां पहुंच गई। संदेह होने पर आया ने बदमाश से बातचीत की और मासूम को साथ भेजने से मना कर दिया। इस पर बदमाश शिकायत की धमकी देने लगा। आया ने बिना डरे मासूम के पिता कारोबारी के मोबाइल नंबर पर कॉल की।

इस बीच बदमाश भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस को फोन किया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कैसरबाग इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की तस्वीर निकाली। जिसकी शिनाख्त कारोबारी से कराई गई। कारोबारी ने पहचानने से इन्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed