फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to grab land by showing himself as wife of deceased farmer

Lucknow News: खुद को मृत किसान की पत्नी दर्शाकर जमीन हड़पने की कोशिश

Sat, 25 Oct 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to grab land by showing himself as wife of deceased farmer
लखनऊ। नगराम में मृत किसान की पत्नी बनकर जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। किसान की बुजुर्ग पत्नी ने आरोपी महिला, पूर्व प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विवेक कुमार के मुताबिक ममईमऊ गांव की जगदेई के पति जगदेव प्रसाद की अगस्त 2016 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने पति के नाम हरदोया और ममईमऊ गांव के दो भूखंडों की वरासत के लिए आवेदन किया था। राजस्व निरीक्षक ने भखंडों को विवादित बताया और तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर कर दिया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर फरवरी 2021 में जगदेई का नाम बतौर वारिस चढ़ाने का आदेश जारी हो गया। हालांकि, इसके बाद भी उनके नाम जमीन की वरासत नहीं की गई। छानबीन में पता चला कि नगराम के अनैया गांव खरगापुर की कमला देवी ने खुद को जगदेव प्रसाद की पत्नी दर्शाकर वरासत के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व प्रधान जगन्नाथ व ग्राम सचिव अजय कुमार पटेल साजिश में शामिल थे। सभी कमला के नाम जमीन दर्ज कराकर उसे बेचना चाहते थे। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। पीड़िता ने तहसील में शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना जारी रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed