फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to extort money through fake post claiming to provide Home Guard recruitment exam paper

Lucknow News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने के फर्जी पोस्ट से वसूली की कोशिश

Sat, 25 Apr 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt to extort money through fake post claiming to provide Home Guard recruitment exam paper
लखनऊ। होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का फर्जी पोस्ट करने पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। टेलीग्राम पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का संदेश वायरल करने के बाद कार्रवाई की गई। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

बोर्ड के सतर्कता निरीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय की तहरीर पर एफआईआर की गई है। इसके मुताबिक 23 अप्रैल को टेलीग्राम पर एग्जाम पेपर वाला नाम के चैनल और पेपर_माफियावाई नाम के यूजर ने होमगार्ड भर्ती का पेपर उपलब्ध का संदेश प्रसारित किया। अनुचित लाभ के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया। एक अन्य चैनल यूपी होमगार्ड एग्जाम में भी ऐसी ही पोस्ट की गई।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड सोशल मीडिया सेल के माध्यम से व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सभी प्लेटफार्मों पर निगरानी कर रहा है। आरोप है कि प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का संदेश सिर्फ पैसे कमाने के लिए वायरल किया गया। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 292, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 डी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की धारा 4/13 (2), 8/13 (4) के तहत एफआईआर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed