{"_id":"6956e3811ad33cee9703fb71","slug":"attempt-to-defame-woman-through-instagram-and-whatsapp-lucknow-news-c-13-knp1002-1541581-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिये महिला को बदनाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिये महिला को बदनाम करने की कोशिश
Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता की सोशल मीडिया के जरिये हुई पहचान अब उसके और परिवार के लिए गंभीर संकट बन गई है। पीड़िता ने युवक पर बदनाम करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से रजनीश कुमार दुबे नामक युवक से हुई थी। कुछ समय तक बातचीत के बाद युवक का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि रजनीश ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिये न केवल उसे, बल्कि उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भी लगातार कॉल और संदेश भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है और परिवार को जान से मारने की बात कह रहा है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।