फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attacks on Modi in SP conference.

'मोदी राक्षस, सपा के पाण्डव सांसद उसका विनाश करेंगे'

Thu, 09 Oct 2014 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
attacks on Modi in SP conference.

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी के ज्यादातर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की। सपा नेता के सी पाण्डेय ने पीएम मोदी पर अपना गुस्सा उतारते हुए कहा 'मोदी राक्षस है, उसका विनाश लोकसभा में बैठे सपा के पाण्डव सांसद करेंगे।'

विज्ञापन


अधिवेशन के दूसरे दिन ज्यादातर वक्ताओं ने मोदी को निशाने पर लिया और सरकार की नीतियों की निंदा की।

वहीं, सपा के राजेश दीक्षित ने कहा कि मोदी एक इवेंट मैनेजर से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। लोकसभा में उनकी जीत इसी से हुई है।

एक अन्य सपाई रवि बेहरा ने कहा है कि आरएसएस द्वारा प्रसार भारती के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जानी चाहिए। ये सही नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों आरएसएस के एक कार्यक्रम का राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारण किया गया था।

विज्ञापन

आरएसएस आतंकी ताकत

attacks on Modi in SP conference.

सपा के राष्ट्रीय महासचिव किरणमय नंदा ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि यह संगठन एक आतंकी ताकत है। यह देश के लिए खतरा है।

अधिवेशन में सपा नेता अहमद हसन ने अपने भाषण में कहा कि अखिलेश सरकार यूपी को आर्थिक मोर्चे पर पटरी पर लेकर आई है।

उन्होंने मुलायम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जितना मुसलमानों के लिए किया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

जया बच्चन ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश मीडिया के तीखे सवालों का जवाब बड़ी आसानी से देते हैं। साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि हमें दूसरों को नहीं खुद को देखना चाहिए।

मुलायम को भारत रत्न मिले

attacks on Modi in SP conference.

अधिवेश के दूसरे दिन सपाइयों ने राजनीति मे मुलायम सिंह यादव के दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

सपा सम्मेलन के दूसरे दिन ज्यादातर वक्ताओं ने केंद्र सरकार और मोदी की जमकर आलोचना की।

सपा का यह सम्मेलन कल समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed