फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on wedding procession carrying bride, six injured including groom

Lucknow News: दुल्हन लेकर जा रहे बरातियों पर हमला, दूल्हा समेत छह घायल

Thu, 30 Nov 2023 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Attack on wedding procession carrying bride, six injured including groom
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रास्ते में पैरा लदी ट्रैक्टर ट्राॅली हटाने की बात पर दबंगों ने दुल्हन विदा कराकर घर जा रहे बरातियों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। दबंगों ने एक के बाद एक चाकुओं से कई वार किए, जिससे दूल्हा समेत छह लोग जख्मी हो गए। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। दूल्हा समेत पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में सात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज करके दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। घटना से लोगों में गहरी नाराजगी है। सलोन कस्बे के गोरही मोहल्ला निवासी राहुल प्रजापति पुत्र द्वारिका प्रसाद की मंगलवार को शादी थी। राहुल की बरात गोरही मोहल्ला से दरैला पनाह नगर गई थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बारात दुल्हन को विदा कराकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले राम आसरे के घर के सामने धान का पैरा लदी गाड़ी खड़ी थी। इसकी वजह से बारात को निकलने में दिक्कत हो रही थी। दूल्हा राहुल समेत अन्य बरातियों ने रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कह दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान राम आसरे, उसके बेटे संजीत के अलावा राजन, रंजीत, प्रमोद समेत सात लोगों ने दूल्हा और बरातियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दूल्हा राहुल प्रजापति, रोहित, श्यामू प्रजापति, द्वारिका प्रसाद, अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन सभी के पीठ पर चाकुओं से कई वार किए गए, जिससे सभी खून से लतपथ हो गए। वहीं 10 वर्षीय अरहान का सीएचसी में इलाज किया गया।

कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद, जबकि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें राजन और राम आसरे को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बरातियों पर चाकू से हमला किया गया। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed