{"_id":"69f5145a5fe19fe9460477b8","slug":"attack-on-team-that-went-to-remove-encroachment-from-government-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1718378-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम।
बख्शी का तालाब। भैंसामऊ में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व और नगर पंचायत की टीम पर शुक्रवार को अवैध कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज हुई और टीम को कार्रवाई रोककर लौटना पड़ा। भैंसामऊ के गाटा संख्या 355/183 और चकमार्ग पर कब्जे के मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पैमाइश के बाद हुई जांच में रुद्राक्ष कंपनी के निदेशक अंशुल अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया था। कब्जा न हटाने पर अप्रैल में दोबारा शिकायत हुई, जिसके बाद शुक्रवार को नगर पंचायत और राजस्व टीम मौके पर पहुंची।
टीम में राजस्व निरीक्षक अविनाश तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल दीपेंद्र और सतीश शामिल थे। कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही अंशुल अग्रवाल के कर्मचारियों की टीम से भिड़ंत हो गई। गाली-गलौज और सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी भी दी गई। विवाद इतना बढ़ा कि टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।
इससे पहले क्षेत्र के दिगोई गांव में सरकारी तालाब से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बावजूद भैंसामऊ में राजस्व टीम बिना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
तहसीलदार बख्शी का तालाब शरद सिंह ने बताया कि भैंसामऊ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में शुक्रवार को दो राजस्व निरीक्षक और दो लेखपाल गए थे। दोबारा शिकायत आने पर अवैध कब्जा हटना था। अब राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।