फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on teacher in baba bhimrao ambedkar university.

बीबीएयू में सत्र के पहले दिन ही शिक्षक से मारपीट, छात्र गिरफ्तार

Tue, 10 Jul 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 01:04 AM IST
attack on teacher in baba bhimrao ambedkar university.
हमले में घायल हुए शिक्षक एसबी मलैया - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति, प्रॉक्टर और शिक्षकों से मारपीट का मामला शांत पड़ता, इससे पहले सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्र्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर को उनके शोध छात्र ने पीट दिया। पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर में प्रो. एनएमपी वर्मा और प्रो. सनातन नायक के भी नाम हैं। इन पर शोध छात्र को उकसाने का आरोप है। उधर, परिसर में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। कुलपति के आदेश के बाद आरोपी छात्र का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।



अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एलसी मलैया शाम चार बजे कार्यालय में अकेले बैठे थे। इसी बीच शोध छात्र संजय उपाध्याय अपनी पीएचडी लेकर पहुंचा। डॉ. मलैया का आरोप है कि छात्र उन पर दबाव बनाने लगा कि थीसिस पर हस्ताक्षर कर उसे जमा कर लिया जाए, ताकि उसे जल्द डिग्री अवार्ड हो सके। इसे लेकर बहस शुरू हो गई और संजय उन्हें पीटने लगा। इस बीच गार्डों ने प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा व पुलिस को सूचित कर दिया।


अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर रहे थे। इस बीच काफी संख्या में शिक्षक समर्थक छात्रों ने विभाग को घेर लिया। डरे संजय उपाध्याय ने खुद को कंप्यूटर लैब में बंद कर लिया। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचित किया कि उसे खतरा है। सूचना पर सीओ कैंट तनु उपाध्याय काफी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची। उन्होंने विभाग के बाहर एकत्र छात्रों को हटाया। जब वह संजय को ले जाने लगी तो छात्रों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने लड़कों को वहां से हटा दिया। इसके बाद डॉ. मलैया को पहले विश्वविद्यालय के चिकित्सा केंद्र और फिर थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया और डॉ. मलैया की तहरीर पर केस दर्ज कर संजय को गिरफ्तार कर लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed