फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on police team in Alambagh area

आलमबाग में गश्त पर निकली पुलिस टीम पर हमला

Sun, 12 Sep 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team in Alambagh area
पुलिस टीम पर हमले के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आलमबाग कोतवाली में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह शुक्रवार रात जीप से गश्त पर निकले थे। उनके साथ हमराही चालक अंकित व आरक्षी मनोज भी था।
मवैया में श्रम विहार नगर के पास सामने से स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस के रोकने पर स्कूटी सवार संतोष शर्मा उर्फ गुलशन निवासी श्रम विहार नगर ने पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए झोपड़पट्टी के लोगों से चिल्लाकर कहा कि ये लोग हमारा धंधा नहीं चलने दे रहे हैं, मारो इन्हें।
विज्ञापन

इस पर झोपड़ियों से निकले छह-सात युवक व युवतियों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए और जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
मामले में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने संतोष शर्मा उर्फ गुलशन, मनोरमा, हिना, सोनी, शिवा, करन, तूफान साहू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लूट की चेन संग दो बदमाश दबोचे
आशियाना पुलिस ने शनिवार को मो. आसिफ व शब्बू निवासी बुलाकी अड्डा, थाना बाजारखाला को लूटी गई सोने की चेन के दो टुकड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक के साथ दबोचा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed