{"_id":"65f4b06b90e5624a8d0a35fa","slug":"attack-on-playing-bhajan-in-tempo-lucknow-news-c-13-lko1012-653278-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेंपो में भजन बजाने पर विशेष समुदाय के युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेंपो में भजन बजाने पर विशेष समुदाय के युवकों ने किया हमला
Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा में बृहस्पतिवार को टेंपो में श्रीराम का भजन बजाने पर विशेष समुदाय के युवकों ने चचेरे भाइयों पर हमला कर दिया। टेंपो में तोड़फोड़ भी की। मामले में पुलिस ने सभासद पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को एसीपी सुजीत कुमार दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
महोना नगर पंचायत के आठ नंबर वार्ड निवासी उमेश यादव टेंपो चलाते हैं। उमेश के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात वह अपने चचेरे भाई मनीष के साथ टेंपो से घर लौट रहे थे। टेंपो मनीष चला रहा थे, जबकि उमेश पीछे बैठे थे। टेंपो में जय श्रीराम का भजन बज रहा था। तभी मदरसे के पास से गुजरते समय समुदाय विशेष के 20 लोगों ने टेंपो रुकवाकर मनीष की पिटाई शुरू कर दी। मनीष किसी तरह वहां से भागे तो हमलावरों ने चापड़ लेकर दौड़ा लिया। टेंपो पर पथराव भी किया। हमलावरों ने उमेश के सिर पर एक्सल से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। फिर हमलावर टेंपो में तोड़फोड़ कर भाग गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे महोना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने उमेश को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया, जहां देर रात उन्हें होश आया। उमेश का आरोप है कि कोई गलती नहीं होने पर भी सुबह एसीपी ने इटौंजा थाने बुलाकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। महोना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन के मुताबिक मामले में वार्ड सभासद के पति शानू, महोना निवासी दानिश, शफीक व शमीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।