फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on newly wed couple in up

नई नवेली पत्नी के साथ छत पर सो रहा था पति,हो गई अनहोनी

Sun, 19 Jul 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,फतेहपुर Updated Sun, 19 Jul 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
Attack on newly wed couple in up

जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में शुक्रवार रात छत पर सो रहे नवदंपति पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जबकि पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रणमस्तपुर गांव निवासी गया प्रसाद निषाद के पुत्र अरुण (21) की शादी तीन जून को बांदा जिले के हरबंशपुर निवासी रामपाल की बेटी रामा देवी से हुई थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग नीचे सो गए,जबकि नव दंपति छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे दीवार के सहारे छत पर पहुंचे हमलावरों ने अरुण की पिटाई शुरू कर दी। हड़बड़ाहट में रामा उठी तो एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और उसे भी पीटा। हमलावरों ने अरुण के गले में रस्सी का फंदा डालकर कर दिया। इस दौरान रामा भी बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के करीबी पर ही है पुलिस को शक

Attack on newly wed couple in up

कुछ देर बाद होश आया तो भाग कर नीचे उतरी और सास शांति देवी व ससुर को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में गांव के ही डाक्टर रामपाल को बुलाया गया,जिन्होंने अरुण को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामा देवी से पूछताछ की। उसने हमलावरों की संख्या दो बताई है,लेकिन पहचानने से इनकार कर दिया। सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश होगा।

फिलहाल परिवार के लोग कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस के शक की सुई परिजनों के आसपास टिकी है। मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उनकी रंजिश नहीं है। लूटपाट भी नहीं हुई है। हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed