फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on lesa team

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला पथराव

Wed, 30 Sep 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
attack on lesa team
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, पथराव
विज्ञापन

हमलावरों ने जूनियर इंजीनियर सहित कर्मियों को पीटा, कार में की तोड़फोड़
बिजली चोरी पकड़ने गई अपट्रान उपकेंद्र की चेकिंग टीम पर सोमवार शाम को बाजार खाला कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मोहल्ले के कुछ लोगों ने चेकिंग टीम पर पथराव भी किया, जिससे जूनियर इंजीनियर सहित सभी को चोटे आईं। उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। बाजार खाला थाने में मंगलवार देर शाम नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाजार खाला पुलिस के अनुसार जूनियर इंजीनियर सुशील कुमार ने सोमवार देर रात तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य पर पुलिस केस दर्ज कराने का अनुरोध किया है। सुशील कुमार ने तहरीर में कहा कि भवानीगंज के लोगों ने केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम ढलते ही कुछ लोग कटिया लगा बिजली चोरी करते हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत पर सुशील शाम करीब 5:00 बजे संविदा कर्मियों की टीम लेकर भवानीगंज जांच करने पहुंच गए। चेकिंग में कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा तो मोहल्ले के लोगों ने घेराव कर लिया। इस दौरान दोनो पक्षों में नोकझोंक हुई तो बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों ने समर्थकों के साथ पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जूनियर इंजीनियर की कार के शीशे तोड़ दिए। टीम ने वीडियोग्राफी भी की थी, जिसके जरिए चार हमलावरों की पहचान हो गई है। इनमें से दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। टीम के लोगों ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों को छोड़ने के लिए लोग दबाव बना रहे हैं और तहरीर वापस लेने के लिए धमकाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed