{"_id":"680c842b6d87d07451013958","slug":"attack-on-kgmu-proctorial-team-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1174431-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
केजीएमयू अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला
केजीएमयू परिसर में अवैध कब्जा हटाने गई थी प्रॉक्टोरियल टीम
कई डॉक्टर घायल, केजीएमयू में गर्माया माहौल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को परिसर के अंदर पहले अतिक्रमण को हटाने गई टीम के ऊपर हमला कर दिया गया। इसमें कई डॉक्टर घायल हो गए। उसके बाद पैसा का माहौल गर्मा गया और आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई।
केजीएमयू के नेत्र विभाग परिसर में कुछ अतिक्रमण है। इसको हटाने के लिए शनिवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक टीम इसे हटाने गई थी। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक यह कार्य पूरी तरह से विधिसम्मत और प्रशासन के निर्देशानुसार पर किया जा रहा था। इस दौरान टीम पर सुनियोजित हमला कर दिया गया। इस हमले में रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डा. दुर्गेश द्विवेदी जी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोट आईं। घटना के बाद सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर एकत्रित होकर घटना के विरोध में खड़े हुए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बुला ली गई।
परिसर में जगह जगह हैं कब्जे
केजीएमयू परिसर में नेत्र विभाग के साथ ही कई जगह पर कब्जे हैं। इसकी वजह से यहां के विस्तार के साथ ही कई सुविधाएं बढ़ाने का काम अटका हुआ है।।