{"_id":"5f4371998eb96e7d3175e0f5","slug":"attack-on-jila-panchayat-sadasya-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: जिला पंचायत सदस्य को देर रात मारी गई गोली, घर लौटते समय हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: जिला पंचायत सदस्य को देर रात मारी गई गोली, घर लौटते समय हुआ हमला
Mon, 24 Aug 2020 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
जिला पंचायत सदस्य अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ। उन पर कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर गोली मार दी।
विज्ञापन
अवतंश तिवारी कनक मलेथू के रहने वाले हैं। वह रात को फैजााबाद से घर लौट रहे थे कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
गोली हाथ में लगी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हमलावर कौन थे अभी इसका पता नहीं चल सका है।