फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on Gorakhnath temple case: ATS started investigation from Murtaza on the basis of electronic evidence, got evidence of dangerous plans

गोरखनाथ मंदिर पर हमला प्रकरण : इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मुर्तजा से एटीएस ने शुरू की पड़ताल, खतरनाक मंसूबों के सुबूत हाथ लगे

Wed, 27 Apr 2022 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Apr 2022 10:59 AM IST
सार

मुर्तजा पर विधि विरुद्घ क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं की बढ़ोत्तरी के बाद यह पूरा केस लखनऊ की एटीएस, एनआईए न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। मुर्तजा की जेल स्थानांतरण भी गोरखपुर से लखनऊ हो गया था। एटीएस ने लखनऊ जेल से ही उसे रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Attack on Gorakhnath temple case: ATS started investigation from Murtaza on the basis of electronic evidence, got evidence of dangerous plans
आरोपी मुर्तजा

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से एटीएस ने तीसरे राउंड की पूछताछ शुरू कर दी है। इस बार एटीएस मुर्तजा के लैपटॉप और मोबाइल में मिले साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एटीएस के सूत्रों ने बताया कि मुर्तजा के पास से जो डिवाइस बरामद हुई थी उसका डाटा रिकवर करा लिया गया है। डाटा रिकवर होने के बाद एटीएस ने न्यायालय से मुर्तजा की दोबारा रिमांड मांगी थी। जिसके बाद न्यायालय ने सात दिनों की रिमांड स्वीकृत की है। सूत्रों ने बताया कि मुर्तजा के मोबाइल और लैपटॉप से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


मुर्तजा से उसकी अलग-अलग ई-मेल आईडी और रिकवर हुई संदिग्ध चैट के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मुर्तजा अपनी केवल एक मेल आईडी होने की बात कर रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि मुर्तजा के लैपटॉप से कुछ ऐसी जानकारी एटीएस को हाथ लगी है, जिससे मुर्तजा के खतरनाक मंसूबों का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी सहयोगी की मदद लेने के नहीं मिले सुबूत
सूत्रों ने बताया कि अब तक की पड़ताल में गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के मामले में मुर्तजा द्वारा किसी अन्य सहयोगी की मदद लिए जाने के सुबूत नहीं मिले हैं। हालांकि एटीएस ने इस बारे में कोई लोगों से पूछताछ की थी। उधर, मुर्तजा पर विधि विरुद्घ क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं की बढ़ोत्तरी के बाद यह पूरा केस लखनऊ की एटीएस, एनआईए न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। मुर्तजा की जेल स्थानांतरण भी गोरखपुर से लखनऊ हो गया था। एटीएस ने लखनऊ जेल से ही उसे रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed