{"_id":"6260421a4c21006edf7ebe8f","slug":"attack-on-corruption-barabanki-s-assistant-commissioner-of-commercial-tax-anjali-chaurasia-suspended-dcp-amit-kumar-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर वार : बाराबंकी की वाणिज्य कर की असिस्टेंट कमिश्नर अंजली चौरसिया निलंबित, डीसीपी अमित कुमार हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर वार : बाराबंकी की वाणिज्य कर की असिस्टेंट कमिश्नर अंजली चौरसिया निलंबित, डीसीपी अमित कुमार हटाए गए
Wed, 20 Apr 2022 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:55 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार अंजली बाराबंकी में सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि जांच के दौरान पकड़े गए माल भारी बर्तन को प्लास्टिक स्क्रैप दिखाकर उन्होंने कम जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
income tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणिज्यकर विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी की असिस्टेंट कमिश्नर अंजली चौरसिया को निलंबित कर दिया है। अंजली पर कर चोरी को बढ़ावा देने का आरोप है। इससे पहले मंगलवार को बस्ती के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष मिश्रा को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अंजली बाराबंकी में सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि जांच के दौरान पकड़े गए माल भारी बर्तन को प्लास्टिक स्क्रैप दिखाकर उन्होंने कम जुर्माना लगा दिया। इससे विभाग को लाखों रुपये का टैक्स नहीं मिल पाया। अंजली पर विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने, अपनी सुविधा के अनुसार गलत तथ्यों, साक्ष्यों और कूटरचित दस्तावेजों का प्रबंध करने सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।
विज्ञापन
नोएडा में डीसीपी अमित कुमार हटाए गए
बुधवार को शासन ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया। गौतमबुद्घनगर में तैनात डीसीपी अमित कुमार द्वितीय को शासन ने गौतमबुद्घनगर से हटा दिया है। उन्हें अलीगढ़ में पीएसी 45वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। एडीजी कार्मिक संजय सिंघल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन