{"_id":"582bec534f1c1b59368ff4ef","slug":"attack-on-bank-manager-for-not-changing-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट नहीं बदले तो बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, 24 घंटे पहले दी थी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने नोट नहीं बदले तो बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, 24 घंटे पहले दी थी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Nov 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने मंगलवार रात ऑफिस से लौट रहे एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर पर जानलेवा हमला किया। घायल मैनेजर को यहियागंज के दो सुपाड़ी व्यापारियों ने मोटी रकम न बदलने पर 24 घंटे पहले धमकी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अमित दीक्षित रात 11 बजे विधान भवन के सामने प्रणय टॉवर स्थित अपने ऑफिस से कार से घर लौट रहे थे। गुडंबा थाने के पीछे के रास्ते पर एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका।
उसमें से उतरे हमलावरों ने हाकी व डंडे से हमला कर दिया। गाड़ी पर भी डंडे मारे। चीखपुकार पर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। अमित ने पुलिस व परिवारीजनों को कॉल की और थाने पहुंचे।

फोन पर बनाया था नोट बदलने दवाब
डेमो पिक
- फोटो : demo
अमित का कहना है कि यहियागंज के सुपाड़ी व्यापारी नितिन अग्रवाल व सचिन अग्रवाल ने सोमवार को उन्हें फोन करके एक हजार व पांच सौ के नोटों की मोटी रकम बदलने के लिए दबाव बनाया था। इससे मना करने पर दोनों भाइयों ने उन्हें धमकी दी।
अमित ने बैंक के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि मोटी रकम न बदलने की रंजिश में नितिन व सचिन द्वारा साथियों की मदद से हमला किया गया है। पुलिस ने घायल अमित को अस्पताल भेजा है और छानबीन की जा रही है।