फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack in Pahalgam: Preparations for mock drill in UP, instructions to keep hospitals on alert; special focus

Mock drill in UP: पहलगाम हमले के बाद बन रहे युद्ध के संभावित हालातों के बीच प्रदेश में भी मॉक ड्रिल की तैयारी

Tue, 06 May 2025 12:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 06 May 2025 12:39 PM IST
सार

Mock drill in UP: पहलगाम हमले के बाद बन रहे युद्ध के संभावित हालातों के बीच प्रदेश में भी मॉक ड्रिल की तैयारी चल रही है। इसी के साथ-साथ अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Attack in Pahalgam: Preparations for mock drill in UP, instructions to keep hospitals on alert; special focus
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृह मंत्रालय के युद्ध से बचाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश के बाद यूपी में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को नागरिक सुरक्षा विभाग ने पुलिस अधिकारियों के साथ इसकी कार्ययोजना तैयार की, जिसे जल्द अमल में लाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले वर्ष 1971 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दौरान मॉक ड्रिल हुई थी। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को लखनऊ के पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का अभ्यास किय़ा गया। इस दौरान जवानों ने किसी भी प्रकार के हमले और अराजक स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। साथ ही इस स्थिति में आमजन की सुरक्षा का ध्यान किस तरह रखा जाएगा, इसका भी अभ्यास किया।  
विज्ञापन


इस मॉक ड्रिल में करीब 54 वर्ष बाद लोगों को हवाई हमलों आदि से बचाव के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से ब्लैक आउट की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अस्पतालों को अलर्ट पर रखने के बंदोबस्त किए जाएंगे। डीजी नागरिक सुरक्षा अभय कुमार प्रसाद ने गृह मंत्रालय से दिशा निर्देश मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बाबत सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदेश के बड़े शहरों से इसकी जल्द शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीजीपी बोले कल होगा मॉक ड्रिल 

 उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि 7 मई को सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल के संबंध में भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं। (यूपी में) 19 जिलों की पहचान की गई है, जिसमें एक जिला ए श्रेणी में है, 2 जिले सी श्रेणी में हैं और बाकी बी श्रेणी में हैं। यहां की संवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिलों में सिविल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ मिलकर यहमॉक ड्रिल की जाए ताकि आकस्मिकता की स्थिति में हम इन चीजों से निपट सकें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed