फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS to interrogate Dr. Shaheen and Dr. Parvez face to face

Lucknow News: डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एटीएस

Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
ATS to interrogate Dr. Shaheen and Dr. Parvez face to face
डॉ. परवेज का घर और जब्त कार।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। आतंकी कनेक्शन मामले में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन का आमना-सामना उसके भाई डॉ. परवेज से कराया जाएगा। अभी दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई है। इसके बाद दोनों से एक साथ पूछताछ होगी। इसी मामले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल से भी परवेज के कनेक्शन के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि डॉ. परवेज कीपैड फोन से ही अपने करीबियों से बात करता था। बुधवार को परवेज के आईआईएम रोड के मुत्तकीपुर स्थित तकवा कॉलोनी में घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। परवेज के दोस्त फारूख ने बताया कि वह अक्सर इलाज के लिए परवेज से सलाह लेते थे। व्हाट्सएप पर समस्या लिखकर भेजने पर परवेज दवाई का नाम लिखकर भेज देता था। परवेज ने व्हाट्सएप पर डिस्प्ले पिक्चर में सीनरी की फोटो लगा रखी है। कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया कि परवेज कई साल पहले मोहल्ले में क्रिकेट खेलता था। बाद में उसका यहां आना-जाना कम हो गया। परवेज ने लोगों से संपर्क करना भी बंद कर दिया था। मोहल्ले के लोग परवेज और शाहीन का नाम आतंकी गतिविधियों में आने पर हैरान हैं।
विज्ञापन




कार की होगी फोरेंसिक जांच

यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद परवेज के घर के बाहर से जब्त कार को मड़ियांव थाने में दाखिल किया गया है। सूत्रों का कहना है कि कार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि कार का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि में तो नहीं किया गया है। यह जानकारी भी की जाएगी कि कार से कोई केमिकल दूसरे स्थान पर तो नहीं पहुंचाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर जुबान पर दिल्ली में धमाके की चर्चा

डॉ. परवेज के हिरासत में लिए जाने के बाद मुत्तकीपुर के तकवा कॉलोनी समेत पूरे इलाके में पुलिस और एटीएस की छापेमारी की चर्चा रही। बुधवार सुबह से ही इलाके में लोग डॉ. परवेज को लेकर बागें करते दिखे। मुत्तकीपुर गांव से सटी तकवा कॉलोनी में कई लोग उसका घर देखने पहुंचे। कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग इश्तियाक ने बताया कि डॉ. परवेज आमतौर पर किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। कभी-कभी मुलाकात होने पर केवल दुआ-सलाम होता था। एक अन्य युवक ने बताया कि डॉ. परवेज मस्जिद में मोबाइल पर कुरान पढ़ता था। इसे लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह कुछ समय तक मस्जिद नहीं आया। गांव के एक बुजुर्ग ने अफसोस जताते हुए कहा कि बाहर से आकर लोग यहां घर बनाते हैं और फिर किसी गलत गतिविधि में लिप्त पाए जाते हैं। इससे बदनामी पूरे गांव की होती है।

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। 

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। - फोटो : संवाद

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। 

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। - फोटो : संवाद

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। 

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। - फोटो : संवाद

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। 

डॉ. परवेज का घर और जब्त कार। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed