फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS team arrested two Bangladeshi nationals from Mandi of Saharanpur

यूपी एटीएस की कार्रवाई: देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो बंग्लादेशी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज बरामद

Sat, 13 Mar 2021 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
ATS team arrested two Bangladeshi nationals from Mandi of Saharanpur
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश की एटीएस की टीम ने अवैध में रूप से देश में रहकर भारत विरोधी कार्यों लिप्त दो बंग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिता-पुत्र हैं। पुत्र का नाम तनवीर जबकि पिता उमर मुहम्मद उस्मानी है। दोनों को शुक्रवार को सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


दोनों के पास के भारत का वोटर कार्ड, बंग्लादेशी नेशनल कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं। एटीएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि एक बंग्लादेशी युवक अवैध रूप से भारत में रह रहा है और देश विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। 
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर टीम ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि तनवीर नाम का एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ सहारनपुर में रहकर यह काम कर रहा है। एटीएस को पड़ताल में यह भी जानकारी मिली कि वह जल्द ही बांग्लादेश भागने के फिराक में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भागने की जानकारी मिलने पर एटीएस ने फौरी कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को सहारनपुर भेजा था। वहां पहुंचकर टीम ने तनवीर और उसके पिता उमर मुहम्मद उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। 

कूटरचित दस्तावेज से खुद को दिखा रखा था भारतीय

दोनों के पास से बरामद कागजात के आधार पर यह भी पाया गया है कि दोनों ने जालसाजी व कूटरचित कागजातों के आधार पर खुद को भारतीय नागरिक के रूप में दिखाया है। जबकि वे बंग्लादेश के ईस्ट बोमानखिल, थाना-रामू, जिला कोक्स बाजार के मूल निवासी हैं और काफी दिनों से सहारनपुर में मुजफ्फर मस्जिद के पास नदीम कालोनी में अवैध रूप से रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों बांग्लादेशियों को जल्द ही लखनऊ लाकर उनके खिलाफ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed