{"_id":"663fc047b055bdc95d0482d4","slug":"ats-school-employee-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104807-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एटीएस विद्यालय के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एटीएस विद्यालय के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया बाजार आए एटीएस विद्यालय कटकुइयां के कर्मचारी मंगलपुरवा निवासी बलबीर सिंह (45) को शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी सिरसिया में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम मंगलपुरवा निवासी बलबीर सिंह (45) राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कटकुइयां कला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सिरसिया बाजार में वह किराये के मकान में पत्नी मिंटू देवी के साथ रहते थे। शुक्रवार को वह सामान लेने सिरसिया बाजार गए थे, लौटते समय सिरसिया थाने के पास अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। सिरसिया पुलिस घायल को सीएचसी लाई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।