{"_id":"602cd9a51d0112567f15291f","slug":"ats-commandos-will-be-deployed-in-uttar-pradesh-vidhan-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई का आतंक: यूपी के बजट सत्र में विधानभवन में तैनात होंगे एटीएस कमांडो, सुरक्षा बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई का आतंक: यूपी के बजट सत्र में विधानभवन में तैनात होंगे एटीएस कमांडो, सुरक्षा बैठक में हुआ फैसला
Wed, 17 Feb 2021 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एसटीएफ ने पीएफआई के दो कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है।
गुरुवार से शुरू होने वाले बजट सत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। विधान भवन पर सुरक्षा के लिए एटीएस कमांडो तैनात किए जाएंगे।
पीएफआई कमांडरो के गिरफ्तार होने के बाद लखनऊ कमीशनरेट की पुलिस सक्रिय हो गई है।
विधानसभा की सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक
संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा ने लखनऊ के अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की और कल से विधान भवन में शुरू होने वाले बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। पुलिस के अलावा एटीएस कमांडो भी विधानभवन की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
बता दें कि मंगलवार को एसटीएफ ने पीएफआई के दो सदस्यों को गुड़ंबा से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के मुताबिक राजधानी को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की योजना थी।