फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atiq Ahmed: Another case filed against Mafia Atiq Ahmed's wife, sons Ali and Sabir

Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद की पत्नी, बेटे अली और साबिर पर एक और मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Apr 2023 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी राकेश उर्फ नाकेश ने शाइस्ता परवीन के बैग को छुपाया था। उसकी निशादेही पर बरामद बैग में अली अहमद का फोटो लगे दो आधार कार्ड बरामद किए गए। इसमें एक आधार कार्ड मोहम्मद साबिर पुत्र सिद्धिकी के नाम है, जिस पर अतीक के बेटे अली अहमद का फोटो लगा है जो कूटरचित है।

विज्ञापन
Atiq Ahmed: Another case filed against Mafia Atiq Ahmed's wife, sons Ali and Sabir
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे अली और शूटर साबिर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी राकेश उर्फ नाकेश ने शाइस्ता परवीन के बैग को छुपाया था।

विज्ञापन


उसकी निशादेही पर बरामद बैग में अली अहमद का फोटो लगे दो आधार कार्ड बरामद किए गए। इसमें एक आधार कार्ड मोहम्मद साबिर पुत्र सिद्धिकी के नाम है, जिस पर अतीक के बेटे अली अहमद का फोटो लगा है जो कूटरचित है। जिसके सम्बंध में शाइस्ता परवीन, अली अहमद और साबिर के विरूद्ध मुक़दमा आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत थाना धूमनगंज में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना निरीक्षक संजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed