फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ateeq Ahmad presents in court in Raju Pal murder case.

अतीक पर आरोप तय : विधायक की दिनदहाड़े हुई थी हत्या, अतीक बोला- योगी जी, ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री

Fri, 21 Oct 2022 12:12 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Oct 2022 12:12 AM IST
सार

कोर्ट ने अतीक पर हत्या की साजिश करने समेत अन्य आरोप सुनाया। अशरफ समेत अन्य आरोपियों पर कोर्ट 30 सितंबर को ही आरोप तय कर चुकी है। माफिया अतीक अहमद ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की और कहा कि योगी जी, बहुत ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
Ateeq Ahmad presents in court in Raju Pal murder case.
सीबीआई कोर्ट पेशी पर पहुंचा अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज के विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में बृहस्पतिवार को माफिया अतीक अहमद पर आरोप तय कर दिए गए। सीबीआई की विशेष न्यायाधीश कविता मिश्रा ने गवाहों को तलब करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख तय की है। इससे पहले अतीक को गुजरात के साबरमती जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, अतीक के भाई व मामले में आरोपी अशरफ व फरहान को भी जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने अतीक पर हत्या की साजिश करने समेत अन्य आरोप सुनाया। अशरफ समेत अन्य आरोपियों पर कोर्ट 30 सितंबर को ही आरोप तय कर चुकी है।

विज्ञापन


विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े गोलीबारी में हुई थी हत्या
प्रयागराज के विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई आरोपी अशरफ समेत अन्य आरोपियों पर सीबीआई हत्या का आरोप तय कर चुकी है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को इलाहाबाद पश्चिमी से बसपा विधायक राजू पाल की दिन-दहाड़े गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। इसमें देवी पाल और संदीप यादव की भी मौत हुई थी। राजू पाल की पत्नी ने थाना धूमनगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर अतीक और अशरफ को नामजद किया था। बृहस्पतिवार को लखनऊ में पेशी के दौरान मामले में जमानत पा चुके रंजीत पाल, आबिद, इसरार अहमद व जुनैद व अन्य को भी हाजिर किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने विवेचना के बाद मामले में अतीक व अशरफ समेत 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। 12 दिसंबर 2008 को इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। बाद में 22 जनवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने विवेचना के बाद 20 अगस्त 2019 को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने हवाई जहाज से ले जाने की अर्जी का किया विरोध
आरोप तय होने के बाद अतीक की ओर से अर्जी देकर उसने लखनऊ से गुजरात की जेल तक हवाई जहाज से ले जाने की मांग की। सीबीआई ने इस अर्जी का विरोध किया। इस पर सीबीआई की विशेष न्यायाधीश कविता मिश्रा ने अतीक अहमद को सुरक्षित गुजरात की जेल पहुंचाने और इसकी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया।


अतीक ने योगी को ईमानदार और बहादुर सीएम बताया
अतीक अहमद ने योगी आदित्यनाथ को ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री बताया है। राजधानी की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी के  लिए जाते वक्त बृहस्पतिवार को अतीक ने यह बात कही। कोर्ट जाते समय बंदी वाहन में सवार अतीक से पूछा गया कि उसे इस केस के बारे में क्या कहना है? इस पर अतीक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ईमानदार और बहादुर मुख्यमंत्री हैं। वह काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अतीक का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed