फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atal University seeks cooperation from security agencies for Senate

Lucknow News: सीनेट के लिए अटल यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा एजेंसियों से मांगा सहयोग

Tue, 02 Jun 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Atal University seeks cooperation from security agencies for Senate
अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी
लखनऊ। बीएससी व एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को लेकर अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की इस परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसटीएफ, खुफिया विभाग और साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या फर्जी सूचना पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए छह जून को कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) आयोजित होगा। बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटों के लिए 1,48,268 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर करीब 11 अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रदेश के 20 जिलों में 307 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक होगी। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, साइबर सेल, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है। खुफिया विभाग को भी निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी अफवाह, फर्जी सूचना, पेपर लीक की भ्रामक खबर या सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले फर्जी संदेशों को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।


इन जिलों में होगी प्रवेश परीक्षा
आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बांदा, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी व गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed