{"_id":"68a23fa46dd4e96ec30b943d","slug":"atal-ji-made-politics-a-medium-of-service-yogi-adityanath-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1341996-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
अटल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तक का विमोचन किया। -अमर उजाला
लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार केजीएमयू के अटल कन्वेंशन सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अतुलनीय अटल जी’ पुस्तक का विमोचन किया और ‘अटल काव्य गंगा प्रतियोगिता’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने युवा कवियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित काव्य समागम में सुप्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा समेत युवा कवियों ने भी काव्यपाठ किया।
पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जीवन के विभिन्न पक्षों को नेतृत्व प्रदान किया और हर क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्टतम करते हुए कुछ नया करके दिखाया। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि हमारी सरकार अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए जनपद बलरामपुर में उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। अटल जी के मूल्यों को समाहित करते हुए श्रमिकों के बच्चों व निराश्रित बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया। वर्तमान में 18 मंडलों में ऐसे विद्यालय बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें 18,000 बच्चे अत्याधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी के नाम पर लखनऊ में बनने वाली प्रदेश की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था। आज प्रदेश के सभी 80 मेडिकल कॉलेज इससे संबद्ध होकर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया है कि प्रतिवर्ष पांच छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने के लिए अटल जी के नाम पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें ब्रिटेन तथा उत्तर प्रदेश सरकार की बराबर की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से भी जनजागरण किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अटल जी के भीतर पीड़ा को भी जश्न में बदलने का हुनर था। उन्होंने अपनी कविताओं से खूब ठहाके लगवाए। कहा कि मैं हरियाणा का हूं, मुझे दुख इस बात का है कि भगवान कृष्ण ने बांसुरी तो यूपी में बजाई और बांस हमारे यहां चलाया। इसके बाद अपनी दो लाइना के जरिये हरियाणवी लहजे में कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।