फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   atal bihari vajpayee's ashes to be spread in all rivers of uttar pradesh.

यूपी की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी पूर्व पीएम अटल बिहारी की अस्थियां

Fri, 17 Aug 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee's ashes to be spread in all rivers of uttar pradesh.
पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को दिल्ली के यमुना घाट के 'राष्ट्रीय स्मृति स्थल' पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अस्थियों को प्रदेश के हर जिले की प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। जिससे कि जनता को उनकी अंतिम यात्रा से जुड़ने का मौका मिल सके। ये आदेश शुक्रवार शाम योगी सरकार ने जारी किया।

विज्ञापन


यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अस्थियों को आगरा में यमुना व चम्बल, इलाहाबाद में गंगा, यमुना व टोन्स (तम्सा), वाराणसी में गंगा, गोमती व वरुणा, लखनऊ में गोमती, गोरखपुर में घाघरा, राप्ती रोहिन, कुआनो व आमी, बलरामपुर में राप्ती, कानपुर नगर में गंगा, कानपुर देहात में यमुना, अलीगढ़ में गंगा व करवन, कासगंज में गंगा, अम्बेडकर नगर में घाघरा व टोन्स (तम्सा), अमेठी में सई व गोमती, अमरोहा में गंगा व सोत, औरैया में यमुना व सिंधु, आजमगढ़ में घाघरा व टोन्स (तम्सा), बदायूं में गंगा, रामगंगा व सोत, बागपत में यमुना, हिण्डन व काली नदी, बहराइच में सरयू, घाघरा, करनाली व सूहेली में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बलिया में गंगा, घाघरा गण्डक व टोन्स (तम्सा), बांदा में केन व यमुना, बाराबंकी में घाघरा व गोमती, बरेली में रामगंगा व अरिल, बस्ती में घाघरा, कूआनो व मनोरमा, बिजनौर में गंगा व रामगंगा, बुलन्दशहर व चन्दौली में गंगा, चित्रकूट में यमुना, देवरिया में गण्डक, घाघरा व राप्ती, एटा में इसान और इटावा में चम्बल व यमुना नदी में प्रवाहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed